Site icon Swadesh

ठंड में बरतें खास एहतियात, कहीं मौसमी बीमारियां न कर दे बीमार

ठंड

सर्दियों के मौसम में बढ़ती ठंड से साथ लोग सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आने लगते हैं। अस्पताल में मरीजों की भरमार लग जाती है। डॉक्टर लोगों को कुछ खास एहतियात बरतने की सलाह देते हैं। लेकिन, यदि आप घरलू नुस्के अपनाते हैं तो मौसमी बीमारियों से बचाव से साथ सेहत को भी मेनटेन कर सकते हैं। ठंड सेहत बनाने के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। इस मौसम में खाना आसानी से पच जाता है। खाने के अलावा अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए, तो हम ठंड के मौसम में न सिर्फ सेहतमंद रह सकते हैं बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

आमतौर पर सर्दियों में लोग तला-भुना चीज, बर्गर, चाउमीन ज्यादा खाने की इच्छा रखते हैं। यह शरीर के लिए नुकसानदायक ही होता है। इस मौसम में मौसमी फल व सब्जियों का सेवन अधिक करें।इससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व व फाइबर मिलेगा। शरीर में पानी की कमी न होने दें। गुनगुना पानी पीएं 

 प्रतिदिन योगा करें

आमतौर पर लोग ठंड में व्यायाम करना छोड़ देते हैं। इससे बॉडी में जकड़न पैदा हो जाता है।

व्यायाम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बॉडी फिट रहता है।

लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रतिदिन टहलना चाहिए और योगाभ्यास करना चाहिए।

 मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए ये करें उपाय

ठंडे भोजन का सेवन न करें।

दूसरों के कपड़े ने पहनें।

ताजा भोजन करें।

फलों का सेवन करें।

अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनें।

जंक फूड से दूरी बनाएं।

यह भी पढ़े:-https://bhartiyswadeshi.com/why-organize-prayagraj-kumbhmela-2025/

Exit mobile version