कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण है अदरक
औषधि गुणों से भरपूर अदरक का प्रयोग हर घरों में किया जाता है। चाय तो इसके बिना अधूरा माना जाता है। सब्जियों में इसका प्रयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अदरक से इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। यह छोटा सी सब्जी स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों के इलाज में भी कारगर होता है। अक्सर लोग सर्दी, जुकाम में इसका इस्तेमाल करते हैं। अदरक में मौजूद कई पोषक तत्व जैसे आयरन, आयोडीन, कैल्शियम और विटामिन शरीर में बीमारियों से लड़ते हैं। कई बीमारियों से बचाव भी करते हैं। एसिडिटी में इसका प्रयोग रामबाण मना जाता है। इसे पानी में मिलाकर पीने से समस्या सिर हो जाती है। आइए जानते हैं अदरक और किन किन चीजों में कारगर साबित होता है।
मोटापा काम करने में करता है मदद आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान पान और टेंशन से लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। उनके लिए अदरक रामबाण है। लोगों को अदरक का जूस पानी में मिलाकर पीना चाहिए। ऐसा प्रतिदिन करने से कुछ ही दिन में मोटापे की समस्या से निजात मिल जायेगी।
ठंड में काम करता है जोड़ों का दर्द कम, ठंड में लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिलती है। प्रतिदिन चाय में अदरक डालकर पीने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम को करता है मेनटेन
कई लोग ऐसे होते हैं जो बहुत जल्दी जल्दी बीमार पड़ते हैं। उनका इम्यूनिटी कमजोर होता है। ऐसे लोगों को प्रतिदिन अदरक का सेवन करना चाहिए। अदरक के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए। शहद मिलाकर पीने से भी भरपूर फायदा मिलता है।
शुगर के लेवल को कम करने में करता है मदद
खराब जीवनशैली के कारण लोग शुगर के शिकार हो जाते हैं। अदरक के सेवन से शुगर का लेवल कम होता है। लोगों को सुबह में पानी के साथ इसका सेवन करना चाहिए। चाय में मिलाकर भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन इसमें मीठा से परहेज करना चाहिए।